Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-01

Ranchi News: खाकी पर दाग, जुआ और ब्राउन शुगर के धंधे को दे रहे थे संरक्षण, रांची SSP ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में पुलिस महकमे के भीतर एक बड़ी कार्रवाई हुई है। एसएसपी राकेश रंजन ने कर्तव्यहीनता और अनैतिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में पांच पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर शहर में अवैध जुआ और प्रतिबंधित नशीली दवा ब्राउन शुगर की बिक्री को संरक्षण देने का गंभीर आरोप है।

तत्काल प्रभाव से निलंबित 

राजधानी में जुआ और ब्राउन शुगर के अवैध धंधे को सरंक्षण देने में कथित संलिप्तता के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने पांच पुलिस पदाधिकारी-कर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया। कुछ दिन पूर्व पुलिसकर्मियों का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह लोग जुआ खेलने वाले लोगों से पैसा की वसूली कर रहे थे। रांची पुलिस के पांच पुलिसकर्मियों को एसएसपी रांची ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

इन सभी पर जुआ खिलाने वालों को संरक्षण देने और पैसे लेकर प्रतिबंधित नशीली दवा ब्राउन शुगर की बिक्री की अनुमति देने के गंभीर आरोप लगे हैं। बता दें कि बीते कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुआ था पहले वीडियों में पुलिसकर्मी जुआ खेल के बदले पैसे लेते नजर आ रहे थे।

टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात

जबकि दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल वैन के जवानों पर ब्राउन शुगर बेचने की अनुमति के एवज में पैसे मांगने का सनसनीखेज दावा किया था सभी निलंबित पुलिसकर्मी मुख्य रूप से टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे।

रांची एसएसपी राकेश रंजन ने इन पुलिस वालों के निलंबन के साथ ही सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद इनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई को लेकर रांची सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। सिटी एसपी ने बताया कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना है, जिसमें पुलिसकर्मी अनैतिक कामों में लिप्त पाए गए हैं।


युवाओं को जागरूक करें

अपने बच्चों और युवाओं को जुए और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताएं। उन्हें सिखाएं कि शॉर्टकट से कमाया गया पैसा या क्षणिक नशा केवल विनाश की ओर ले जाता है। अपराध को सहना भी अपराध है, एक सजग नागरिक बनें और रांची को नशा मुक्त व सुरक्षित बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !