Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jharkhand News: सिंह मेंशन बमकांड के बाद खुली धमकी, अमन सिंह गिरोह ने ली जिम्मेदारी

Jharkhand News: धनबाद के सरायढेला स्टील गेट इलाके में रविवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिंह मेंशन पर अचानक तेज धमाके गूंजे. शांत माहौल में हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए. कुछ ही देर में खबर पूरे शहर में फैल गई.

अमन सिंह गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी
घटना के कुछ घंटों बाद अमन सिंह (मृत) गिरोह की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति सामने आई. इसमें शंकर सिंह ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए धनबाद को शमशान बनाने जैसी धमकी दी. बयान में कहा गया कि जिस जमीन पर अमन का खून गिरा, उसे बंजर बना दिया जाएगा.

व्यापारियों को खुली चेतावनी
विज्ञप्ति में शहर के कारोबारियों को सीधे निशाने पर लिया गया. सभी से रंगदारी देने की बात कही गई और धमकी दी गई कि जो विरोध करेगा उसे चुन-चुनकर मारा जाएगा. इसमें संजीव सिंह का नाम लेते हुए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया.

कैसे हुआ हमला
रविवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने सिंह मेंशन के मुख्य गेट के भीतर एक सुतली बम फेंका. दूसरा बम गेट के बाहर पटक कर फरार हो गए. दोनों धमाके तेज आवाज के साथ हुए जिससे आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया. घटनास्थल से अवशेष जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

सिंह मेंशन पर हमला और उसके बाद जारी धमकी ने शहर की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. गिरोह का खुला दावा यह संकेत देता है कि अपराधी अब डर के बजाय दबाव की राजनीति अपना रहे हैं. ऐसे में पुलिस के लिए यह मामला केवल एक हमले की जांच नहीं बल्कि शहर में भरोसा बहाल करने की चुनौती बन गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !