Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Seraikela News: कपाली ओपी पुलिस ने तामोलिया से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

Seraikela News: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत तामोलिया से पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पकड़े गए आरोपी की पहचान निर्भय सिंह उर्फ पुलपुल सिंह के रूप में हुई है.

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया. अदालत के आदेश के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
कपाली ओपी प्रभारी धिरंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और आगे भी विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कदम आगे भी जारी रहेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !