Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-18

Geeta Theatre And Civil Defence Jamshedpur: गीता थिएटर एवं नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर द्वारा नशा मुक्ति एवं सीपीआर जानकारी हेतु नुक्कड़ नाटक सभा आयोजित

आज दिनांक 18 मई 2025 रविवार को उपायुक्त कार्यालय एवं जमशेदपुर प्रेस क्लब के समाने शहर की नाट्य संस्था गीता थिएटर के युवा कलाकारों
Geeta Theatre and Civil Defence Jamshedpur: आज दिनांक 18 मई 2025 रविवार को उपायुक्त कार्यालय एवं जमशेदपुर प्रेस क्लब के समाने शहर की नाट्य संस्था गीता थिएटर के युवा कलाकारों ने नशा मुक्ति अभियान जन जागरूकता के तहत नशा करें नाश नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जिसमें दर्शाया गया कि कैसे आज के युवा नशा के कारण ना चाहते हुए भी असमाजिक एवं अपराधी गतिविधि में शामिल हो जाते हैं उनका शरीर समय से पहले ही वृद्धावस्था में चला जाता है।

  
वहीं दूसरे दृश्य में नाट्य ढंग से आपातकालीन स्थिति में मरते हुए व्यक्ति को हम कैसे सीपीआर देकर कुछ देर तक जीवित रख सकते हैं कैसे- क्या करना चाहिए उन सभी जानकारी दी गई।

मौके पर उपस्थित नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर चीफ वार्डन दयाशंकर मिश्र ने दर्शकों को सम्बोधित करते कहा कि पिछले दिनों देश में जो भी बीता वैसी स्थिति देश में अब कभी भी बन सकती है जिसके लिए देश के युवाओं को तैयार रहना होगा।

अंत में गीता थिएटर के कलाकारों ने उपस्थित सभी दर्शकों को नशा मुक्त जमशेदपुर निर्माण करने के लिए जन जागरूकता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा बनें और नशापान से दूर रहने हेतु शपथ ग्रहण करवाया गया।


वहीं गीता थिएटर के सचिव सह नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर के सक्रिय स्वयंसेवक प्रेम दीक्षित ने बताया कि हम अपने माध्यम से शहर के युवा कलाकारों तथा रोटरेक्ट क्लब, लायंस क्लब तथा रॉबिन हूड आर्मी जैसे युवा के टीम को नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर से जोड़कर उन्हें नागरिक सुरक्षा का स्वयंसेवक सदस्यता ग्रहण करवा रहे हैं।
  जल्दी ही हम नाट्य दल एवं प्रशिक्षण दल ग्रामीण इलाकों में जाकर वहां के नागरिकों को वज्रपात (आकाशीय बिजली) जैसी आपदा के बारे जानकारी देकर जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे।

आज के कार्यक्रम में गीता थिएटर, नागरिक सुरक्षा जमशेदपुर स्वयंसेवी, रॉबिन हुड आर्मी, लियो क्लब ऑफ जमशेदपुर के वॉलिंटियर एवं हिन्द आईटीआई के युवा छात्र गण सम्मिलित हुए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !