Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Giridih News: गिरिडीह में नाबालिग बच्चों से दुष्कर्म का मामला, आजसू पार्टी ने एसपी से की त्वरित कार्रवाई की मांग

Giridih News: गिरिडीह जिले के हरलाडीह ओपी क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग बच्चों के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर आजसू पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी ने पुलिस प्रशासन से जल्द और सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसी क्रम में आजसू पार्टी गिरिडीह के कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुमित गौरव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी विमल कुमार को लिखित ज्ञापन सौंपा.


दो नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म

ज्ञापन में बताया गया कि पीरटांड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरलाडीह ओपी के खुखरा पंचायत में 25 जनवरी को दो नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई थी. पार्टी ने चिंता जताई कि घटना को आठ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

आजसू पार्टी ने कहा कि इस अमानवीय और जघन्य घटना से पूरे इलाके में आक्रोश है और पीड़ित परिवार न्याय का इंतजार कर रहा है. पार्टी ने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कराई जाए. साथ ही पीड़ित बच्चों और उनके परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की गई है.

पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो जन आक्रोश और तेज हो सकता है. आजसू पार्टी ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और कानून-व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बना रहेगा. इस मौके पर आजसू पार्टी के कई कार्यकर्ता भी मौजूद थे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !