Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस की तत्परता से साकची से लापता नाबालिग बालक महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

Jamshedpur: साकची थाना क्षेत्र से लापता हुए एक नाबालिग बालक को जमशेदपुर पुलिस ने कड़ी मेहनत और त्वरित कार्रवाई के जरिए महाराष्ट्र से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल बालक के परिजनों को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों के बीच भी पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।

गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, साकची थाना क्षेत्र निवासी अनिल कुमार सिंह ने 12 जनवरी 2026 को अपने पुत्र कल्पानिक उर्फ बीरू के लापता होने की सूचना साकची थाना में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

महाराष्ट्र पुलिस को किया गया संपर्क
वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसने लगातार तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। जांच के दौरान यह संकेत मिले कि बालक झारखंड से बाहर महाराष्ट्र की ओर गया है। इसके बाद अंतर्राज्यीय समन्वय स्थापित करते हुए महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया गया।

महाराष्ट्र से बालक सुरक्षित बरामद 
पुलिस टीम की सतर्कता और बेहतर तालमेल के कारण बालक की लोकेशन महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में ट्रेस की गई। स्थानीय पुलिस के सहयोग से बालक को वहां से पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बालक को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
 
परिजनों ने जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली सराहा
अपने बेटे को सुरक्षित पाकर परिजनों ने गहरी राहत की सांस ली और जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली, संवेदनशीलता और तत्परता की खुलकर सराहना की। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !