Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-02

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम में उत्पाद विभाग की बड़ी छापेमारी, 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सहायक आयुक्त उत्पाद के स्पष्ट निर्देश पर उत्पाद विभाग, पूर्वी सिंहभूम की टीम ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह ग्वाला बस्ती में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी अभियान चलाया.


कुल 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद

छापेमारी के दौरान टीम ने एक स्थान से कुल 15.750 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की. जब्त शराब में किंग्स गोल्ड और आर.एस. ब्रांड की विदेशी शराब शामिल है, जिसे अवैध रूप से संग्रहित कर बिक्री के लिए रखा गया था. विभागीय अधिकारियों ने मौके से इस अवैध कारोबार में संलिप्त एक अभियुक्त को रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

उत्पाद विभाग की टीम ने बरामद की गई शराब को विधिवत जब्त कर लिया है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह शराब अवैध नेटवर्क के माध्यम से क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी.

उत्पाद विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. प्रशासन ने साफ किया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !