Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों का जोरदार प्रदर्शन, टाटा पावर गेट पर एकदिवसीय धरना, 12 फरवरी को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान

Jamshedpur: ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, झारखंड के आह्वान पर मंगलवार को शहर में मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। टाटा पावर गेट के सामने आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन में अलग-अलग ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मजदूर शामिल हुए। इस दौरान मजदूरों ने सरकार और संबंधित प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याओं को खुलकर सामने रखा।

ट्रेड यूनियन नेता अंबुज ठाकुर ने आरोप लगाए 
धरना को संबोधित करते हुए ट्रेड यूनियन नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई संस्थानों में श्रमिकों को न तो समय पर पूरा वेतन दिया जा रहा है और न ही उन्हें वेतन से जुड़ी जरूरी दस्तावेज़, जैसे पेमेंट स्लिप, उपलब्ध कराई जा रही है। अंबुज ठाकुर ने कहा कि जब मजदूर अपने अधिकार के तहत पेमेंट स्लिप की मांग करते हैं, तो उन्हें डराया-धमकाया जाता है या फिर नौकरी से निकाल दिया जाता है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है।

मजदूरों को अपने हक की अनदेखी बर्दाश्त
उन्होंने आगे बताया कि मजदूरों की इन्हीं समस्याओं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए 12 फरवरी को झारखंड के सभी ट्रेड यूनियन मिलकर एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल के जरिए मजदूर सरकार और प्रबंधन को यह साफ संदेश देना चाहते हैं कि अब वे अपने हक की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने दी चेतावनी
धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द मजदूरों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक और तेज किया जाएगा। हालांकि धरना शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मजदूरों में अपने अधिकारों को लेकर गहरा रोष और असंतोष साफ तौर पर देखने को मिला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !