Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Bihar News: राजस्थान से ट्रक में भरकर लाई जा रही थी भारी मात्रा में शराब, चेक पोस्ट पर चालक गिरफ्तार

Bihar: पूरी तरह शराबबंदी वाले बिहार में शराब तस्करों के हौसले अब भी बुलंद नजर आ रहे हैं। हालांकि, बिहार सरकार की पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय रहते हुए शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में जुटे हुए हैं। इसका असर भी दिख रहा है, क्योंकि आए दिन शराब तस्कर गिरफ्तार किए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी शराब तस्करी का मामला सामने आया है। गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 स्थित चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान ट्रक चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनन अपराध

पुलिस से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार ट्रक चालक राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है, जो शराब की खेप लेकर बिहार में प्रवेश कर रहा था। जबकि बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी लागू है और राज्य में शराब लाना, ले जाना अथवा रखना कानूनन अपराध है।

बिहार में कहां खपाने की योजना

फिलहाल कुचायकोट थाना की पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से गहन पूछताछ कर रही है। वहीं, ट्रक से जब्त की गई शराब की मात्रा का आकलन और गिनती करने का काम जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे बिहार में कहां खपाने की योजना थी।

उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने साफ संकेत दिया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर शराबबंदी कानून का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !