Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-19

Chaibasa Road Accident: तेज रफ्तार बस दुघजोड़ी मोड़ पर हुई अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से बचे दो दर्जन से अधिक यात्री

Chaibasa Road Accident: तेज रफ्तार बस दुघजोड़ी मोड़ पर हुई अनियंत्रित, चालक की सूझबूझ से बचे दो दर्जन से अधिक यात्री

Chaibasa: सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे बीनसाई-चेमलाईसाई मुख्य मार्ग पर दुघजोड़ी गांव के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई. हादसे के वक्त बस में 25 से अधिक यात्री सवार थे. बस जोड़ा से टाटानगर जा रही थी. गनीमत रही कि चालक की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए.

तीखे मोड़ पर गाड़ी हुई फिसलन का शिकार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और दुघजोड़ी के पास मोड़ काफी तीखा था. मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से उतर गई. हालांकि चालक ने समय रहते बस को नियंत्रित कर लिया, जिससे बस खेत में पलटने से बच गई. बस के रुकते ही यात्रियों में मची अफरातफरी जैसे ही बस सड़क किनारे रुकी, यात्रियों में हड़कंप मच गया. बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। चालक ने यात्रियों को शांत कराया और सभी को धीरे-धीरे बाहर निकाला. कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की.

पुलिस पहुंची मौके पर, कर रही जांच घटना की सूचना पाकर हाटगम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है. समाचार लिखे जाने तक सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !