Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

JNAC Action: जमशेदपुर में अवैध निर्माण पर जेएनएसी का डंडा, रामदास भट्टा में ध्वस्त किया गया अवैध पशु शेड, मिली थी गंभीर शिकायतें

Jamshedpur: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) द्वारा शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने की दिशा में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को रामदास भट्टा क्षेत्र के समीप स्थित एक अवैध पशु शेड (कैटल शेड) के विरुद्ध सख्त प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

प्रवर्तन टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि उक्त पशु शेड का निर्माण बिना सक्षम प्राधिकार की अनुमति के किया गया था। इस अवैध संरचना के कारण क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था। स्थानीय नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के बाद जेएनएसी की टीम ने स्थल निरीक्षण कर तथ्यों की पुष्टि की।

निरीक्षण के उपरांत प्रवर्तन टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध पशु शेड को हटाया/ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं प्रशासनिक नियमों के तहत संपन्न हो।

नगर निकाय की सख्त चेतावनी

जेएनएसी प्रशासन ने नागरिकों से स्पष्ट अपील की है कि वे नगर निकाय की पूर्व अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का निर्माण या पशु शेड न बनाएं। बिना अनुमति किए गए निर्माणों को अवैध संरचना माना जाएगा और उनके विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्वच्छ और व्यवस्थित शहर का संकल्प

जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने दोहराया कि वह शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध निर्माण, अतिक्रमण और सार्वजनिक हित को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !