Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Dhanbad Municipal Elections: धनबाद नगर निगम चुनाव में पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए भरा पर्चा, शहर की बदहाली को बताया चुनाव लड़ने की वजह

Dhanbad: धनबाद नगर निगम चुनाव के तहत बुधवार को समाहरणालय में मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद पूर्व विधायक संजीव सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग छह वर्षों से धनबाद नगर निगम का विकास पूरी तरह ठहर सा गया है और आम जनता बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान है।

बदहाल स्थिति को देखते हुए मेयर प्रत्याशी के रूप में उतरने लिया फैसला 
संजीव सिंह ने कहा कि शहर की सड़कों की हालत जर्जर है, नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है, पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। ऐसे हालात में आम नागरिक रोजमर्रा की समस्याओं से जूझने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इन्हीं कारणों से उन्होंने इस बार जनता के बीच मेयर प्रत्याशी के रूप में उतरने का फैसला किया है।

राजनीति में करीब आठ वर्षों के बाद सक्रिय होने के सवाल पर संजीव सिंह ने स्पष्ट किया कि राजनीति से दूरी बनाने की बात सही नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हमेशा जनता के संपर्क में रहे हैं और समय-समय पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करते रहे हैं। जनता यह भली-भांति जानती है कि वे हर सुख-दुख में उनके साथ खड़े रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि अगर धनबाद की जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है, तो नगर निगम क्षेत्र में लंबे समय से रुके पड़े विकास कार्यों को फिर से पूरी गति से शुरू किया जाएगा। उनकी प्राथमिकता में सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, नियमित सफाई व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना शामिल रहेगा।

संजीव सिंह ने दिलाया भरोसा
संजीव सिंह ने भरोसा दिलाया कि उनका लक्ष्य धनबाद को एक स्वच्छ, सुव्यवस्थित और विकसित शहर बनाना है, जहां आम नागरिक को बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जनता का सहयोग मिला तो धनबाद नगर निगम क्षेत्र में विकास की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !