Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jamshedpur News: क्लब फुट से ग्रसित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बच्चों को विशेष प्रकार के जूते एवं ब्रेसेस प्रदान किया गया

Jamshedpur: जमशेदपुर में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों के समुचित उपचार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, सिविल सर्जन साहिर पाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के वीपी, सदर अस्पताल एवं टीएमएच के सभी चिकित्सक मौजूद थे।

शिविर के दौरान चिकित्सकों द्वारा क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जांच की गई। अभिभावकों को इस बीमारी के उपचार की संपूर्ण प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि क्लब फुट का इलाज पोंसेटी पद्धति (Ponseti Method) के माध्यम से चरणबद्ध तरीके से किया जाता है। इस प्रक्रिया में बच्चों के टेढ़े पैर को सही स्थिति में लाने के लिए नियमित अंतराल पर प्लास्टर किया जाता है।

इस अवसर पर बच्चों को विशेष प्रकार के जूते एवं ब्रेसेस (किट) प्रदान किया गया, शिविर में क्लब फुट से ग्रसित बच्चों की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार संबंधी किट का वितरण किया गया। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की देखभाल, व्यायाम एवं नियमित उपचार के प्रति जागरूक किया गया, ताकि बच्चों को सामान्य जीवन जीने में सहायता मिल सके।

जिला स्वास्थ्य एवं जिला प्रशासन के सहयोग से एक ‘‘नई राहें नए कदम‘‘ कार्यक्रम शुरू की गई है इस कार्यक्रम के तहत जिला अंतर्गत कुल 90 बच्चों के पहचान की गई है जिसमें सदर अस्पताल खास महल में 26 बच्चों का समुचित इलाज किया जा चुका है शेष 68 बच्चों का इलाज टाटा में अस्पताल में किया जा रहा है। समाज कल्याण के आंगनबाड़ी सेविका स्वास्थ्य विभाग की सहिया दीदी और टाटा स्टील फाउंडेशन के मानसिक कोऑर्डिनेटर संयुक्त रूप से क्लब फुट के बच्चों का पहचान की जा रही है।

विदित हो कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा यह कार्यक्रम गत 8 वर्षों से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्रियाशील आयुष चिकित्सकों द्वारा चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है इसी कड़ी में इस कार्यक्रम को और बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन टाटा स्टील फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग मिलकर के अगला कदम के रूप में इसको क्रियान्वित कर रहे हैं इसी से संबंधित फेलिसिटेशन कार्यक्रम निर्धारित की गई।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !