Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-05

Ranchi News: रांची में नाबालिग की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: रांची में अवैध संबंध का विरोध करने पर नाबालिग जसीम मंसूरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इस मामले में रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस नाथ राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शाहिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है.
नाबालिग का शव बरामद
जानकारी के अनुसार, बुधवार को पंडरा ओपी क्षेत्र के लाजपत नगर इलाके में बन रहे एक चार मंजिला अपार्टमेंट से नाबालिग का शव बरामद किया गया था. मृतक जसीम मंसूरी पंडरा थाना क्षेत्र के मुस्लिम मोहल्ले का रहने वाला था.

परिजनों ने बताया कि जसीम दो फरवरी से लापता था. उसकी गुमशुदगी की शिकायत पंडरा ओपी में दर्ज कराई गई थी. बुधवार को जसीम की तलाश करते हुए परिजन पंडरा इलाके में स्थित उस निर्माणाधीन अपार्टमेंट तक पहुंचे, जहां ऊपरी मंजिल के पास उसका शव मिला.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !