Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Jharkhand News: 1984 सिख दंगा पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा, बोकारो के लिए 14.62 लाख रुपये मंजूर

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने वर्ष 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों से प्रभावित परिवारों को राहत देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बोकारो जिले में चिन्हित दंगा पीड़ितों के लिए कुल 14.62 लाख रुपये की मुआवजा राशि स्वीकृत की है.


विभाग द्वारा 29 जनवरी को इस राशि के आवंटन को औपचारिक मंजूरी दी गई थी. अब यह राशि उन परिवारों को दी जाएगी, जो लंबे समय से मुआवजे का इंतजार कर रहे थे.


भुगतान की प्रक्रिया जल्द 
इस मामले में विभाग के सचिव ने बोकारो के उपायुक्त (डीसी) को पत्र भेजकर आवश्यक जानकारी दी है और भुगतान की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है. पत्र में यह भी कहा गया है कि मुआवजे की राशि का वितरण पूरी तरह पारदर्शी तरीके से किया जाए.

बताया गया है कि यह मुआवजा केवल उन्हीं पीड़ितों को दिया जाएगा, जिनके नाम सरकारी रिकॉर्ड और सूची में दर्ज हैं.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !