Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Palamu News: पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रोजगार सेवक रंगे हाथ गिरफ्तार

Palamu News: पलामू जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को रिश्वतखोरी के मामले में एक रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मी का नाम जितेंद्र कुमार राम है, जो पलामू के नौडीहा प्रखंड में पदस्थापित था.


मिली जानकारी के अनुसार, रोजगार सेवक पर आरोप था कि वह कप निर्माण कार्य में राशि स्वीकृत कराने के बदले लाभार्थी से रिश्वत की मांग कर रहा था. इस मामले की शिकायत लाभार्थी ने एसीबी से की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले की जांच की, जिसमें रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई.


एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया
इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया. तय योजना के अनुसार शुक्रवार को जैसे ही लाभार्थी ने रोजगार सेवक को सात हजार रुपये की रिश्वत दी, पहले से मौजूद एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

गिरफ्तारी के बाद मजिस्ट्रेट की निगरानी में आरोपी के हाथ धुलवाए गए, जिसमें पानी का रंग बदल गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई. इसके बाद एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर पलामू ले गई, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !