Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Palamu News: मेदिनीनगर में रेलवे ट्रैक पर युवक की संदिग्ध मौत, पहचान में जुटी पुलिस

Palamu News: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के शांति पूरी मोहल्ला के पास स्थित रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है.


स्थानीय लोगों ने शव को ट्रैक पर देखकर तुरंत शहर थाना पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी-3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता और टाइगर मोबाइल के जवान घटनास्थल पर पहुंचे.


कोई ठोस जानकारी नहीं
पुलिस ने आसपास के लोगों से मृत व्यक्ति की पहचान को लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी. इसके बाद दोनों टीओपी प्रभारियों के सहयोग से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया.

फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने में लगी हुई है. टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान ने बताया कि युवक के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है. प्रारंभिक जांच में युवक के बाहरी राज्य का होने की आशंका जताई जा रही है. मोबाइल के जरिए परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !