Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-19

Big Breaking Vinay Singh Murder Update: कुख्यात माशूक मनीष उर्फ मोनू सिंह और गौरव नारायण देवघर से गिरफ्तार, विनय सिंह हत्याकांड में भी चल रही है पूछताछ

विनय सिंह हत्याकांड में बड़ी खबर, कुख्यात माशूक मनीष उर्फ मोनू सिंह और गौरव नारायण देवघर से गिरफ्तार
Jamshedpur: विनय सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार, कुख्यात अपराधी माशूक मनीष उर्फ मोनू सिंह और गौरव नारायण को पुलिस ने देवघर से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, अब तक इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई है।

गौरतलब है कि माशूक मनीष का नाम जमशेदपुर के कई चर्चित आपराधिक मामलों में रहा है। वह भुइयांडीह के टकलू लोहार हत्याकांड में मुख्य नामजद आरोपी था। इसके साथ ही उस पर अमरनाथ गिरोह से जुड़ा होने का भी आरोप है, जिसे शहर में अपराध की दुनिया का एक बड़ा चेहरा माना जाता है।

कुछ महीने पहले सीतारामडेरा थाना की पुलिस ने सारण जिले के रिविलगंज स्थित उसके पैतृक निवास पर इश्तेहार चिपकाया था। यह कदम उस समय उठाया गया था जब वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

अगर यह गिरफ्तारी पुष्टि होती है, तो यह जमशेदपुर पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाएगी और इससे विनय सिंह हत्याकांड की जांच को नया मोड़ मिल सकता है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !