Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-06

Ranchi Breaking: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

Ranchi: रांची सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से अफरा-तफरी मच गई। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से भेजी गई है। जिसके बाद सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

झारखंड जगुआर की बम निरोधक दस्ता टीम मौके पर पहुंची 
धमकी की गंभीरता को देखते हुए झारखंड जगुआर की बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad – BDS) की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके साथ ही रांची पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी सिविल कोर्ट परिसर पहुंचे।

पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान जारी 
पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी संदिग्ध वस्तु की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

रांची पुलिस के कई अधिकारी मौजूद
मौके पर कोतवाली थाना प्रभारी, कोतवाली डीएसपी सहित रांची पुलिस के कई अधिकारी मौजूद हैं। पुलिस ई-मेल भेजने वाले की पहचान और धमकी की सत्यता की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है व जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !