Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

BREAKING : नाबालिग को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया… फिर साकची के एक होटल में बुलाकर उसके साथ किया दुष्कर्म…. मामला पहुंचा थाना… युवक के तलाश में जुटी पुलिस…

Meta Description

जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सुविधा oyo होटल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है. साकची थाना में पीड़िता नाबालिग के बयान पर हल्दीपोखर कारगिल निवासी मो साबीर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

 

 
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मंगलवार को नाबालिग का एमजीएम अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद कोर्ट में मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया गया. जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपने मामा के घर हल्दीपोखर जाती थी. वहीं आने-जाने के क्रम में पड़ोस में रहने वाले साबीर से दोस्त को गई. दोनों पिछले एक साल से मोबाइल पर एक दूसरे के साथ बातचीत करते थे।
 
इस एक साल में साबीर ने नाबालिग को किसी तरह अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. एक मार्च को साबीर ने उसे मिलने के बहाने साकची बुलाया. फिर उसे बहला कर होटल ले गया. जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. घर लौटने के बाद नाबालिग ने इसकी जानकारी घरवालों को दी, जिसके बाद मामला साकची थाना पहुंचा. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !