Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Hemant Soren Marriage Anniversary: सरायकेला में झामुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व कल्पना सोरेन की सालगिरह हर्षोल्लास से मनाई

Saraikela: झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से शनिवार को स्थानीय गेराज चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन की सालगिरह हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान झामुमो जिला अध्यक्ष शिवेंदू महतो एवं मनोज चौधरी ने संयुक्त रूप से 10 पाउंड का केक काटकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। केक कटते ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन में नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।
मौके पर उपस्थित नेताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में झारखंड ने विकास की नई दिशा पकड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है, जिससे राज्य के गरीब, किसान और युवाओं को विशेष फायदा मिला है।

इस कार्यक्रम में झामुमो के कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें भोला महंती, शंभू आचार्य, उमेश भल, सुमित सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता शामिल थे। सभी ने मुख्यमंत्री के दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !