Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-19

Jamshedpur Police March: अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की पैदल गश्त शुरू, संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर

अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की पैदल गश्त शुरू, संवेदनशील क्षेत्रों पर खास नजर
Jamshedpur: शहर में लगातार बढ़ रही नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस ने विशेष अभियान की शुरुआत की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्ती की जा रही है।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य न केवल अपराध पर अंकुश लगाना है, बल्कि आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय और विश्वास भी स्थापित करना है। अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा नियमित रूप से क्षेत्रीय दौरा किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस अभियान से न सिर्फ असामाजिक तत्वों में भय का माहौल बनेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी सुरक्षा की भावना मिलेगी। इसके साथ ही, जनता से संवाद कर उनके सुझाव और समस्याओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

जमशेदपुर पुलिस की इस पहल को स्थानीय लोगों ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि इससे शहर में शांति और कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !