Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Youtuber Manish Kashyap : मनीष कश्यप की बिगड़ी तबीयत, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

यूट्यूबर और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष कश्यप की तबीयत अचानक खराब हो गई है और इलाज के लिए उन्हें पटना की एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
youtuber manish kashyap: यूट्यूबर और भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष कश्यप की तबीयत अचानक खराब हो गई है और इलाज के लिए उन्हें पटना की एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. कुछ देर पहले ही मनीष कश्यप के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरे पोस्ट की गई है और कहा गया है कि मनीष कश्यप की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है. समर्थकों से दुआ करने की अपील की गई है. 

 बताते चले कि एक दिन पहले ही मनीष कश्यप को लेकर एक खबर आई थी कि पटना की पीएमसीएच में मनीष कश्यप के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. उन्हें डॉक्टर के द्वारा 3 घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया था. पुलिस के हस्तक्षेप करने के बाद किसी तरह से मनीष कश्यप को रिहा किया गया. दावा करने वालों का यह भी कहना था कि मनीष कश्यप के चेहरे पर काफी चोट हैं. 

 मनीष कश्यप के सोशल मीडिया पर जो तस्वीर पोस्ट की गई है उसमें दिख रहा है कि मनीष कश्यप एक अस्पताल में भर्ती है और उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !