Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-07

Bokaro News: चांदनी मार्केट में स्मार्ट मीटर लगाने पर हंगामा, व्यापारियों के विरोध के बाद पीछे हटे DVC अधिकारी

Bokaro: स्थानीय चांदनी मार्केट में शनिवार को DVC दामोदर घाटी निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रक्रिया को लेकर भारी विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। बिना किसी पूर्व सूचना के मीटर लगाने पहुँचे अधिकारियों को व्यापारियों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा, जिसके कारण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा।


व्यापारियों का कहना है कि

व्यापारियों का कहना है कि बिना नोटिस के स्मार्ट मीटर लगाने का फैसला अनुचित है। उन्होंने बताया कि रमजान एवं ईद के बाद इस विषय पर डीवीसी के साथ बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जिसकी सूचना अप्रैल माह तक दी जाएगी। वहीं डीवीसी अधिकारियों ने मार्च अंत तक उपभोक्ताओं के निर्णय की आवश्यकता बताई।

भूमि सम्पदा अधिकारी

भूमि सम्पदा अधिकारी सुरजीत सरकार ने स्पष्ट किया कि किसी प्रकार का विवाद नहीं हुआ, बल्कि अधिकारियों ने केवल बातचीत कर स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रक्रिया की जानकारी दी। अंततः चांदनी मार्केट के व्यापारियों और डीवीसी अधिकारियों के बीच सहमति बनी कि रमजान के बाद बैठकर इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी। मौके पर मोहम्मद मिहजान, राजू, मो. चांद सहित सभी दुकानदार मौजूद रहे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !