Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Theft : टाटा स्टील प्लांट में तांबा चोरी की कोशिश नाकाम, चार चोर रंगे हाथ गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर स्थित Tata Steel के प्लांट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता के चलते चोरी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया। 06 फरवरी की रात लगभग 9:50 बजे टाटा स्टील सिक्योरिटी ने प्लांट के प्रतिबंधित क्षेत्र में चोरी की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।


यह घटना WRM टनल, ज़ोन-4 की है, जहां ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सुरक्षा टीम ने तुरंत रणनीतिक घेराबंदी की और सभी संभावित भागने के रास्तों को बंद कर आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मोहम्मद इरशाद (20), मोहम्मद जाहिद (40), मोहम्मद शेर (25) तथा बागबेड़ा निवासी गंगू प्रधान (40) के रूप में की गई है। सभी आरोपी चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में घुसे थे।

सुरक्षा कर्मियों ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 45 किलोग्राम वज़न का तांबे का केबल बरामद किया, जिसे कंपनी की संपत्ति बताया गया है। बरामद सामग्री को जब्त कर लिया गया है।

मानक प्रक्रिया के तहत सभी आरोपियों का चिकित्सीय परीक्षण WPFA में कराया गया। इसके बाद चारों आरोपियों को बरामद सामग्री के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बिष्टुपुर थाना को सौंप दिया गया है।

इस कार्रवाई को टाटा स्टील सिक्योरिटी की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का परिणाम माना जा रहा है, जिससे कंपनी की संपत्ति को बड़े नुकसान से बचा लिया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !