Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Dumka News: दुमका में 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी लापता, शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का आरोप

Dumka: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र से एक संवेदनशील मामला सामने आया है। यहां एक 11 वर्षीय नाबालिग किशोरी के कथित अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि एक युवक ने बच्ची को शादी का झांसा देकर उसे बहला-फुसलाया और अपने साथ ले गया।

मां ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई
इस मामले में पीड़िता की मां ने सरैयाहाट थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, आरोपित युवक की पहचान जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव निवासी कुमोद कुमार तत्वा के रूप में की गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह और उसका पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर रहते हैं, जिस वजह से उनकी नाबालिग बेटी गांव में अपनी दादी के साथ रहती थी।

मां पहुंची 3 फरवरी को घर 
मां ने बताया कि 30 जनवरी को उनकी सास ने फोन कर जानकारी दी कि कुमोद कुमार तत्वा उनकी बेटी को शादी करने का लालच देकर घर से भगा ले गया है। यह सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। महिला ने कहा कि काम से छुट्टी लेकर वह 3 फरवरी को अपने पति के साथ घर लौटी और बेटी की तलाश शुरू की।

अन्य लोगों की भूमिका रही संदिग्ध
काफी खोजबीन और पूछताछ के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि इस पूरे मामले में जरमुंडी थाना क्षेत्र के पेटसार गांव निवासी मिथुन दास और उसकी पत्नी की भी भूमिका संदिग्ध है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने आरोपी युवक को किशोरी को भगाने में मदद की।

पुलिस की जांच जारी 
इसके बाद पीड़िता की मां ने सरैयाहाट थाना पहुंचकर कुमोद कुमार तत्वा समेत अन्य कथित आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और किशोरी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !