Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Palamu Police: पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जंगलों में लगी 5 एकड़ अफीम की फसल को किया नष्ट

Palamu: झारखंड के पलामू जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। जिले में अवैध नशीले पदार्थों की खेती और तस्करी को जड़ से मिटाने के अभियान के तहत, रविवार को पलामू पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। पांकी थाना क्षेत्र के दुर्गम जंगली इलाकों में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 5 एकड़ में लगी अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की स्ट्राइक

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पांकी थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम आबून और बिक्रा के जंगली इलाकों में पुलिस की नजरों से बचकर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और घने जंगलों के बीच स्थित इन ठिकानों पर जब पुलिस पहुंची, तो वहां बड़े रकबे में अफीम की फसल तैयार खड़ी थी।

माफियाओं को पुलिस की चेतावनी

इस कार्रवाई के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पलामू की धरती पर नशे का काला कारोबार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा, झारखंड में अफीम, गांजा या किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ की अवैध खेती के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। हम न केवल फसल नष्ट कर रहे हैं, बल्कि इस खेती के पीछे शामिल भू-स्वामियों और माफियाओं को भी चिन्हित कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।इस सफल अभियान से इलाके के नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अब उन लोगों की तलाश में जुटी है जिन्होंने इन दुर्गम क्षेत्रों में निवेश कर भोले-भाले ग्रामीणों को इस अवैध धंधे में धकेला था।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !