Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Minor Raped : सीतारामडेरा में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष गोप (उम्र लगभग 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।


सूत्रों के अनुसार, आरोपी संतोष गोप की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हो चुकी थी। इसी दौरान उसका नाबालिग लड़की से संपर्क हुआ। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया। इस पूरे घटनाक्रम से आरोपी की पत्नी अनजान थी।


दिनांक 7 फरवरी को आरोपी की पत्नी ने संतोष गोप और नाबालिग लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद घर में हंगामा शुरू हो गया। घटना की जानकारी जब नाबालिग के परिजनों को मिली तो उन्होंने पहले आपसी स्तर पर मामले को सुलझाने की कोशिश की और आरोपी पर शादी का दबाव बनाया। हालांकि, बाद में विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज की स्थिति बन गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी संतोष गोप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग से जुड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !