Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-08

Jamshedpur Birsanagar Violence : बिरसानगर में खूनी झड़प, गाली-गलौज के बाद असामाजिक तत्वों ने दुकानदार व ग्रामीण से की मारपीट

Jamshedpur : बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 4 स्थित शंकर स्टोर में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दुकान संचालक सहित दो लोग घायल हो गए हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है।


घटना के संबंध में दुकान संचालक शंकर साव ने बताया कि बस्ती का रहने वाला यश नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ दुकान पर आया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर गाली-गलौज शुरू हो गई। जब शंकर साव ने इसका विरोध किया तो विवाद और बढ़ गया।


आरोप है कि इसके बाद यश और उसके साथियों ने शंकर साव के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख बीच-बचाव करने आए भोला साव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी युवक अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल शंकर साव और भोला साव अपने परिजनों के साथ बिरसानगर थाना पहुंचे, जहां पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !