Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-09

Srinath Public School: श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्रों को दी गई भावभीनी विदाई, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Adityapur: आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में बारहवीं के छात्रों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन बड़े ही उत्साह और भावनात्मक वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार सिंह अकादमिक निर्देशक दिलीप कुमार महतो, एवं शिक्षकगण द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।

विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अपने वरिष्ठ साथियों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें गीत, नृत्य, कविता एवं भाषण प्रमुख रहे। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। बारहवीं के छात्रों ने भी रैंप वॉक किया और अपने विद्यालय के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच से वे जीवन में अवश्य सफलता प्राप्त करेंगे। शिक्षक श्री बसंत कुमार महतो ने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा जीवन के हर क्षेत्र में विद्यालय का नाम रोशन करने की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में 

कार्यक्रम के अंत में बारहवीं के छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह समारोह भावनाओं से भरा हुआ था, जिसमें खुशी और विदाई की उदासी दोनों का सुंदर संगम देखने को मिला। अंत में शिक्षिका सुश्री पूनम महतो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !