Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-05-20

Jamshedpur Police: परसुडीह में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, मुखिया की हत्या की थी साजिश

परसुडीह थाना क्षेत्र के कोचाकली हलुदबनी इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।
Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के कोचाकली हलुदबनी इलाके में पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:45 बजे परसुडीह थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक कुमार उर्फ भगना नामक युवक अपने किराये के मकान में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है।

सूचना मिलते ही एक विशेष टीम गठित कर दीपक के घर पर छापेमारी की गई। छानबीन के दौरान घर के आलमारी में छुपाकर रखा गया 7.65 एमएम का पिस्टल बरामद किया गया। पूछताछ में दीपक ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार लगभग एक माह पूर्व हरहरगुटू के मुखिया चोटराई मुर्मू की हत्या के इरादे से खरीदा था।

दीपक ने बताया कि उसने यह पिस्टल अपने दोस्त बागबेड़ा डीबी रोड स्थित दुर्गा बाड़ी मैदान निवासी अजय कुमार (19 वर्ष) से 30,000 रुपये में खरीदा था। दीपक की निशानदेही पर अजय कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। अजय ने भी पूछताछ में इस बात की पुष्टि की कि उसने ही दीपक को यह पिस्टल बेचा था।

पुलिस ने विधिवत जप्ती सूची तैयार करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य संभावित साजिशकर्ताओं की तलाश की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !