Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-10

Jharkhand News: 12 फरवरी को ट्रेड यूनियनों का देशव्यापी हड़ताल, मशाल जुलूस निकाले जाने की संभावना

Jharkhand: 12 फरवरी की देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर कोल्हान में ट्रेड यूनियनों की तैयारी तेज हो रही है केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच और स्वतंत्र क्षेत्रीय महासंघों के आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को प्रस्तावित देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में ट्रेड यूनियनों का संयुक्त मंच कोल्हान पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 


अंबुज ठाकुर ने बताया कि श्रमिक विरोधी श्रम संहिताओं (लेबर कोड), जनविरोधी कानूनों, आजीविका एवं लोकतांत्रिक अधिकारों पर हो रहे हमलों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार समझौतों तथा अनियंत्रित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल आयोजित की जा रही है।

 बताते चले संयुक्त किसान मोर्चा और खेतिहर मजदूर संगठनों ने भी इस हड़ताल को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। झारखंड के औद्योगिक केंद्र कोल्हान क्षेत्र में विभिन्न उद्योगों के मजदूर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की तैयारी कर रहे हैं।

हड़ताल की स्थानीय रूपरेखा

इसी क्रम में हड़ताल की स्थानीय रूपरेखा, कोल्हान क्षेत्र की भागीदारी कोल्हान क्षेत्र के CITU, AITUC समेत बैंक, बीमा और सरकारी कर्मचारियों के स्वतंत्र यूनियनों के प्रतिनिधि मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।

हड़ताल को सफल बनाने के लिए 

हड़ताल को सफल बनाने के लिए कोल्हान के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में गेट मीटिंग और मशाल जुलूस निकाले जाने की संभावना हैं। बैंक और बीमा क्षेत्र के कर्मचारियों के शामिल होने से वित्तीय सेवाओं पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। वक्ताओं ने स्पष्ट किया है कि चक्का जाम से लेकर फैक्ट्रियों के गेट तक, मजदूर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !