Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Dhanbad DC Action: धनबाद नगर निगम चुनाव प्रशिक्षण से 239 कर्मी अनुपस्थित, DC ने जारी किया शोकॉज

Dhanbad: झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से एक्शन मोड में है। एक तरफ जहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर चुनावी ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने कड़ा रुख अपनाया

धनबाद नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र से 239 कर्मियों के अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आदित्य रंजन ने कड़ा रुख अपनाया है।

सांवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन

उपायुक्त ने बताया कि इन कर्मियों की प्रतिनियुक्ति मतदान दल में की गई थी और नियुक्ति-पत्र पूर्व में ही भेजा जा चुका था। इसके बावजूद निर्धारित तिथि को प्रशिक्षण में शामिल नहीं होना लापरवाही और सांवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन है।

सभी कर्मियों को 24 घंटे के भीतर कार्मिक

सभी कर्मियों को 24 घंटे के भीतर कार्मिक कोषांग को स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !