Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-11

Seraikela News: सरायकेला में नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर मतदान कर्मियों का दूसरा प्रशिक्षण संपन्न

Seraikela News: सरायकेला में नगरपालिका आम चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है. चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीठासीन पदाधिकारियों और प्रथम मतदान पदाधिकारियों के लिए द्वितीय चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया.


प्रशिक्षण सत्र में अधिकारियों को मतदान की पूरी प्रक्रिया विस्तार से समझाई गई. उन्हें बताया गया कि मतदान शुरू होने से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं. मतदान केंद्र पर मतदाताओं के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों और केंद्र पर अनुशासन बनाए रखा जाए, इस पर विशेष जोर दिया गया.


मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन
प्रशिक्षकों ने पीठासीन पदाधिकारियों को मतपेटी को सही तरीके से सील करने, आवश्यक चुनावी दस्तावेजों और प्रपत्रों को सावधानीपूर्वक भरने तथा रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की जानकारी दी. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसके लिए नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है.

निर्देश दिया गया कि जब मतदाता को मतपत्र दिया जाए, तब संबंधित प्रतिपर्ण (काउंटरफॉइल) पर मतदाता का क्रमांक स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाए और मतदाता से हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान अवश्य लिया जाए. इससे मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहेगी 

प्रशासन ने सभी अधिकारियों से अपील की कि वे पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें, ताकि नगर निकाय चुनाव 2026 सफलतापूर्वक और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !