Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Ranchi Crime News: रांची से 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: रांची वरीय पुलिस अधीक्षक को 11 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति सासाराम (बिहार) से ब्राउन शुगर लेकर बस से रांची आ रहे हैं और कांटाटोली से न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड की ओर पहुंचने वाले हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक (नगर) के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

गठित टीम ने न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड के पास घेराबंदी कर संदिग्धों का इंतजार किया। रात करीब 9:30 बजे न्यू मार्केट चौक मंदिर के पास दो युवक संदिग्ध अवस्था में नजर आए। पुलिस बल को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सोनू कुमार यादव (23 वर्ष) एवं अजय यादव (20 वर्ष) बताया। दोनों रांची के निवासी हैं।

कुल 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त
विधिवत तलाशी के दौरान सोनू कुमार यादव के पास से 43.85 ग्राम ब्राउन शुगर, एक सैमसंग मोबाइल फोन तथा रांची से सासाराम जाने का एक रेलवे टिकट बरामद किया गया। वहीं अजय यादव के पास से 17.34 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। इस प्रकार कुल 61.19 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन, 720 रुपये नगद और एक रेलवे टिकट भी जब्त किया गया।

2 आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस द्वारा मादक पदार्थ से संबंधित वैध दस्तावेज मांगने पर दोनों आरोपित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे एक दिन पूर्व ट्रेन से सासाराम गए थे, जहां बबन साह और सूरज साह से ब्राउन शुगर खरीदकर बस से रांची लौटे थे। दोनों ऑटो से अपने घर आनंदपुरी चौक, सुखदेवनगर जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दोनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर सुखदेवनगर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में प्रकाश सोय, संजीव बेसरा, सुनील कुशवाहा, सहावीर उरांव, प्रकाश सिंह, चौधरी सहित अन्य सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !