Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-12

Jharkhand News: झारखण्ड राज्य हज समिति द्वारा प्रथम चरण का हज प्रशिक्षण संपन्न, स्वास्थ्य मंत्री ने दी शुभकामनाएँ

Jharkhand: झारखण्ड राज्य हज समिति की ओर से आज हज यात्रियों के लिए आयोजित प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम राजधानी के निर्धारित केंद्र पर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें राज्य भर से आए बड़ी संख्या में चयनित हज यात्रियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान हज यात्रियों को हज 

कार्यक्रम के दौरान हज यात्रियों को हज यात्रा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तारपूर्वक प्रदान की गईं। इसमें फ्लाइट व्यवस्था, मेडिकल संबंधी आवश्यक निर्देश, स्वास्थ्य समस्याएँ, आपदा प्रबंधन की जानकारी तथा मिना में हज के पाँच दिनों की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही हज यात्रा के दौरान ध्यान रखने योग्य छोटी- छोटी लेकिन महत्वपूर्ण बातों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुति देकर हज यात्रियों को विस्तार से समझाया गया।

सफल हज यात्रा की कामना

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने हज यात्रियों को शुभकामनाएँ दीं और सुरक्षित एवं सफल हज यात्रा की कामना की।

हज यात्रियों का मार्गदर्शन 

कार्यक्रम में हज कमेटी के सचिव श्री अफताब अहमद ने प्रशिक्षण प्रदान किया। हज कमेटी के खुरशीद अनवर भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। मोहम्मद शक़ील, सरफराज अहमद तथा मुफ्ती अनवर कासमी भी प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए और हज यात्रियों का मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ तथा उपस्थित हज यात्रियों ने इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !