Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Sakchi Fire: साकची में गुरुद्वारा के पास होटल में भीषण आग, टला बड़ा हादसा

Jamshedpur: जमशेदपुर के व्यस्ततम क्षेत्र साकची में शुक्रवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब साकची गुरुद्वारा के समीप स्थित एक होटल से अचानक धुएं के गुबार और आग की लपटें उठने लगीं। सुबह का समय होने के कारण क्षेत्र में हलचल शुरू ही हुई थी कि आग की भयावहता देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दमकल विभाग और साकची थाना को सूचित किया। सूचना मिलने के कुछ ही देर भीतर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। संकरी गलियां और आसपास घनी आबादी होने के बावजूद दमकल कर्मियों ने पेशेवर कुशलता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। गनीमत रही कि जिस वक्त आग लगी, होटल के उस हिस्से में लोग मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि होटल की संपत्ति को आंशिक नुकसान पहुंचा है।

बड़ा खतरा टला, पॉश इलाके में सटी हैं इमारतें

लोगो का कहना है कि अगर आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो स्थिति बेकाबू हो सकती थी। साकची का यह हिस्सा एक पॉश और व्यावसायिक क्षेत्र है, जहां कई बहुमंजिला इमारतें एक-दूसरे से सटी हुई हैं। आग फैलने की स्थिति में आसपास के रिहायशी और व्यावसायिक परिसरों को भारी नुकसान हो सकता था। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन होटल में सुरक्षा मानकों और वायरिंग की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !