Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Jamshedpur News: महाशिवरात्रि को लेकर ग्रामीणों ने दलमा में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

Jamshedpur: महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग उठी है। फुलोगोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) को ज्ञापन सौंपकर 15 एवं 16 फरवरी को होने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की मांग की है।

अपराधिक घटनाएं आती रहती है सामने
ज्ञापन में बताया गया है कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फुलोगोड़ा होते हुए दलमा की ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट, चोरी तथा खुलेआम हथियार लहराने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। साथ ही गाली-गलौज कर माहौल खराब करने की भी शिकायत की गई है।

महिला पुलिस बल की तैनाती की मांग
ग्रामीणों ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की तैनाती की मांग की है। इसके अलावा आसपास के मार्गों पर भी कड़ी निगरानी और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बीते वर्ष ग्रामीणों पर हुआ था चापड़ से हमला
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि बीते वर्ष असामाजिक तत्वों का विरोध करने पर ग्रामीणों पर चापड़ से हमला किया गया था, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि पर्व शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !