Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Jharkhand Weather Updates: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 24 घंटे में 5 डिग्री तक गिरेगा पारा, 9 जिलों में ठंड बढ़ने के आसार

Jharkhand: झारखंड में इन दिनों मौसम का रुख लगातार बदल रहा है। कभी दिन में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है तो रात में अचानक ठंड बढ़ जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। रात का तापमान भी इतना अधिक रहा कि कई जगह लोगों को चादर तक की जरूरत महसूस नहीं हुई। अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर और कुछ जगहों पर 14 डिग्री के आसपास पहुंच गया था।

चाईबासा में तो अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे दिन के समय गर्मी साफ महसूस की गई। लेकिन मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अब अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यानी अचानक ठंड एक बार फिर दस्तक देने वाली है।

9 जिलों में पारा 9 डिग्री से नीचे जाने की संभावना
रांची मौसम केंद्र के मुताबिक आज राज्य के नौ जिलों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रह सकता है। खासकर खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, रांची, पलामू, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा जैसे जिलों में तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बता दें कि महज एक दिन पहले इन इलाकों में न्यूनतम तापमान करीब 12 डिग्री तक पहुंच गया था। इस तरह 24 घंटे के भीतर तापमान में बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

शहरों का तापमान और AQI


शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची        27/10 142
जमशेदपुर 31/13 153
धनबाद        28/11 198
बोकारो        28/11 160
पलामू        30/8 140

नोट – ( ये आंकड़े शुक्रवार के हैं )

इन आंकड़ों से साफ है कि तापमान के साथ-साथ कई शहरों में वायु गुणवत्ता भी मध्यम से खराब श्रेणी के बीच बनी हुई है, जो लोगों की चिंता बढ़ा रही है।

दक्षिणी जिलों में दिन में गर्मी, बाकी इलाकों में ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी झारखंड के जिलों जैसे जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री तक रह सकता है। इन क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड बनी रहेगी। दूसरी ओर राज्य के कई अन्य जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।

लोग असमंजस में
तापमान में इस तेजी से हो रहे बदलाव ने लोगों को उलझन में डाल दिया है। कभी गर्मी का एहसास तो कभी अचानक बढ़ती ठंड ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे कि सर्दियों के कपड़े संभालकर रख दें या अभी कुछ दिन और इस्तेमाल में रखें।

फिलहाल मौसम का यह अस्थिर मिजाज अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सलाह है कि लोग बदलते मौसम के अनुसार सतर्क रहें और सुबह-शाम हल्के गर्म कपड़ों का इस्तेमाल जरूर करें।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !