Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-13

Seraikela News: रामकृष्णा फोर्जिंग्स में जमीन दाताओं का आंदोलन खत्म, एक माह में नौकरी देने का भरोसा

Seraikela News: सरायकेला के बालीगुमा स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड (प्लांट–5) के बाहर चल रहा जमीन दाताओं का धरना प्रबंधन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि एक महीने के भीतर शेष सभी 19 विस्थापितों को नियोजन (नौकरी) दे दिया जाएगा।


विधायक के हस्तक्षेप से बनी बात

विदित हो कि साल 2008 में कंपनी निर्माण के लिए 40 स्थानीय लोगों ने अपनी जमीन दी थी। इनमें से 21 को काम मिल गया था, लेकिन 19 लोग पिछले कई वर्षों से नियोजन की बाट जोह रहे थे। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने आंदोलन का समर्थन करते हुए प्रबंधन के साथ वार्ता की, जिसके बाद सहमति बनी। जमीन दाताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में वादा पूरा नहीं हुआ, तो वे दोबारा उग्र आंदोलन करेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !