Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jamshedpur News: टाटानगर-आसनबनी रेलखंड के गोविंदपुर और बारीगोड़ा में बनेंगे नए आरओबी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के टाटानगर-आसनबनी रेलखंड पर स्थित गोविंदपुर (फाटक 137) और बारीगोड़ा (फाटक 138) रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले रोड ओवर ब्रिज (ROB) का निर्माण अब 100 प्रतिशत रेलवे के खर्च से होगा. सांसद विद्युतवरण महतो ने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने और प्रोजेक्ट में हो रही देरी को देखते हुए रेलवे ने अब अकेले ही इसका पूरा खर्च वहन करने का फैसला किया है.

लागत साझा करने का फैसला बदला
पहले यह योजना रेलवे और राज्य सरकार के बीच 50:50 प्रतिशत की लागत साझेदारी पर आधारित थी. अब दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक को एकल एजेंसी के रूप में काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे काम में तेजी आएगी.

जाम और हादसों से मिलेगी राहत
इन व्यस्त रेल फाटकों पर ओवरब्रिज बनने से स्थानीय लोगों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी और ट्रेनों का परिचालन भी सुरक्षित व सुगम हो सकेगा. मकदूमपुर गेट पर प्रस्तावित आरओबी का मामला अभी विचाराधीन है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !