Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-14

Jharkhand News: झारखंड के अंचल कार्यालयों की सुरक्षा होगी सख्त, तैनात होंगे होमगार्ड और पूर्व सैनिक, ₹20 करोड़ आवंटित

Ranchi: झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के सभी अंचल कार्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने राज्य के सभी अंचलों में होमगार्ड और सैनिक कल्याण निदेशालय के सेवानिवृत्त जवानों की तैनाती का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इसके लिए 20 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है।

निर्देशानुसार प्रत्येक अंचल कार्यालय 

निर्देशानुसार प्रत्येक अंचल कार्यालय में दो-दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो तीन पालियों में ड्यूटी करेंगे। उपायुक्तों को जारी आदेश में कहा गया है कि तैनात किए जाने वाले जवान शारीरिक व मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हों।

सरकार से बहाली की मांग

इधर झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने आदेश का स्वागत करते हुए जवानों की कमी का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि धनबाद जिले के 11 अंचल कार्यालयों में व्यवस्था लागू करने के लिए अतिरिक्त 66 जवानों की जरूरत होगी और सरकार से बहाली की मांग की।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !