Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-04-09

MGM Hospital New Timings: OPD का समय बदलने से कई मरीज बिना इलाज कराये लौटे

Meta Description

Jamshedpur: डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये अस्पताल में चल रहे ओपीडी के समय में परिर्वतन किया गया है. पहले यहां ओपीडी सुबह 9 से शाम 3 बजे तक चलता था. इसको बदलकर सुबह 8 से 12 व शाम 3 से 5 बजे तक कर दिया गया है. इसकी जानकारी नहीं होने पर कई मरीज 12 बजे या उसके बाद आये तो रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद मिला. 

 

 
ऐसे में कुछ देर इंतजार करने के बाद कई मरीज बिना इलाज कराये ही वापस लौट गये. अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को काउंटर बंद होने के बाद लगभग 15 मरीजों का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ. उन लोगों को शाम तीन बजे आने को कहा गया था, मगर कई लोग वापस चले गये.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !