Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Accident News: देवघर-चकाई मार्ग पर सड़क किनारे कार पेड़ से टकराई, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

Accident News: झारखंड-बिहार सीमा से सटे इलाके में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई। यह दुर्घटना देवघर-चकाई मुख्य मार्ग पर मोहनपुर गांव स्थित "अपना ढाबा" के समीप सुबह लगभग आठ बजे हुई, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

कार हुई पूरी तरह क्षतिग्रस्त
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के अंदरूनी हिस्से, यहां तक कि सीटें भी टूटकर सड़क पर बिखर गईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

दो लोगों की मौत 
सूचना मिलते ही चंद्रमंडीह थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बिना समय गंवाए दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने जांच के उपरांत दोनों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे कैसे हुआ 
पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक झारखंड के देवघर जिले के कृष्णापुरी मोहल्ला के निवासी थे। वे बिहार के जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत धदौर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। शादी समारोह संपन्न होने के बाद वे कार से वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।

मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान 58 वर्षीय कृष नंदन सिंह और 45 वर्षीय रिंकू देवी के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों एक ही परिवार के सदस्य थे। रिंकू देवी के पति का नाम ललन सिंह है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस की जांच जारी 
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह हो सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !