Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Deoghar Accident: देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदली, तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौत व 4 घायल

Deoghar: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए निकला एक परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया। यह दुर्घटना रविवार को चकाई-देवघर मुख्य मार्ग पर हुई। हादसा चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के समीप उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंच गए।

एक ही परिवार के छह सदस्य थे सवार
जानकारी के मुताबिक जहानाबाद जिले के सिकंदरा प्रखंड स्थित धधोर गांव निवासी एक ही परिवार के छह सदस्य देवघर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

दुर्घटना में 70 वर्षीय कृष्णनंदन सिंह और उनकी 48 वर्षीय पुत्रवधू रिंकू देवी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं परिवार के अन्य चार सदस्य ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती, खुशबू भारती और 10 वर्षीय गणेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।

ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता
हादसे की सूचना मिलते ही चंद्रमंडी थाना पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में पुलिस की सहायता की। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झपकी आने की आशंका, जांच जारी
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को संभवतः झपकी आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक भी घायल है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस उसके बयान का इंतजार कर रही है ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व पर निकली यह यात्रा परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द बन गई। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सतर्क ड्राइविंग की आवश्यकता को रेखांकित करती है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !