Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-15

Jamshedpur Dalma: दलमा की पहाड़ियों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा अभयारण्य

Jamshedpur: जमशेदपुर के सुप्रसिद्ध दलमा वन्यजीव अभयारण्य स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर हर साल की तरह इस बार भी भारी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे है। शहर और आसपास के इलाकों से हजारों भक्तों के दलमा की पहाड़ियों पर चढ़ने के कारण मुख्य मार्ग और चेक पोस्ट पर जाम की स्थिति बन सकती है।


भीड़ से निपटने की चुनौतियाँ

दलमा की चढ़ाई के संकरे रास्तों और पहाड़ी मोड़ों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग जाती हैं। विशेष रूप से दोपहिया और चार पहिया वाहनों के अनियंत्रित परिचालन के कारण दलमा गेट से लेकर मंदिर परिसर तक पैदल यात्रियों को काफी कठिनाई होती है।

प्रशासन की तैयारी

जाम की समस्या को देखते हुए वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं र्किंग व्यवस्था, चेक पोस्ट के पास ही बड़े वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनाई गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें। यदि आप भी दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो सुबह जल्दी निकलना बेहतर होगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !