Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Dhanbad News: स्टील गेट सब्जी बाजार में भीषण आग, लाखों का सामान जला

Dhanbad News: धनबाद के सरायधेला पुलिस स्टेशन क्षेत्र के स्टील गेट स्थित सब्जी बाजार में रविवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई.आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं.


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. आग लगने की असली वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है.


मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों का सहयोग किया.

घटना की जानकारी मिलने पर मेयर पद के प्रत्याशी संजीव सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि उनका घर भी घटनास्थल के पास ही स्थित है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !