Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-16

Jamshedpur Molestation Case: बिरसानगर के संडे मार्केट में नाबालिग से छेड़खानी, आरोपी फरार, चार हिरासत मे

Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 4 स्थित संडे मार्केट में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप मुर्शिदाबाद से आए कारीगरों के ठेकेदार सीताबुल पर लगा है।


जानकारी के अनुसार, ठेकेदार सीताबुल ने नाबालिग लड़की को गंदी नीयत से छुआ और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की। पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर स्थानीय लोग इकट्ठा होने लगे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी सीताबुल मौके से फरार हो गया। 
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है; यहाँ रह रहे मुर्शिदाबाद के कारीगरों द्वारा आए दिन महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है, लेकिन शिकायतों पर उचित कार्रवाई नहीं होती।

राजनीतिक हस्तक्षेप और पुलिस कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बापोन बनर्जी अपने कार्यकर्ताओं के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिरसानगर थाना को सूचित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

फिलहाल, मुख्य आरोपी सीताबुल पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !