Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Bokaro News: बच्चा चोरी की अफवाह में 6 महिलाओं की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया

Bokaro: बोकारो में फिर एक बार बच्चा चोर के अफवाह में 6 महिलाओं को भीड़ ने घेरा, जोरदार हंगामा के बीच भीड़ से छुड़ाए हुए पुलिस ने सभी महिलाओं को थाना लाया गया। सभी 6 महिला उत्तर प्रदेश की। बोकारो उपायुक्त और और एसपी पहले ही कह चुका है कि अफवाह न फैलाए होगी करवाई।

बोकारो के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो स्टेशन के समीप दामोदर नदी में बने चलकरी को जोड़ने वाले पुल के पास स्थानीय लोगों ने बच्चा चोर के अफवाह के बीच संदेश के आधार पर संदिग्ध अवस्था में 6 महिलाओं को पकड़ा. जब लोगों ने सभी महिलाओं से पूछताछ शुरू किया तो वे लोग का जवाब संतोषजनक नहीं था जिसके बाद महिलाओं के साथ भीड़ द्वारा मारपीट शुरू कर दी गई बाद में कुछ लोगों ने गांधीनगर पुलिस को इसकी सूचना दिया जिसके बाद गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह,एसआई रवि नारायण झा सशस्त्र बलों के साथ तत्काल बेरमो स्टेशन पहुंचे और सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई. 

थाना में बेरमो बीडीओ मुकेश कुमार भी पहुंचे और पुलिस की उपस्थिति में उन महिलाओं से पूछताछ किया. महिलाओं से जब पूछताछ किया गया तो उन लोगों का जवाब संतोषजनक वा स्पष्ट नहीं था. पुलिस को महिलाओं ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले हैं. बताया कि वे लोग दवा लेने के लिए यहां आए थे जब उनसे पूछा गया कि यहां कौन डॉक्टर है या वैध है तो कहा कि फेसबुक और यूट्यूब में देखे थे वही देखकर हम लोग यहां आए हैं. जब उनसे आधार कार्ड की मांग की गई तो वह लोग बोले कि मोबाइल से मंगवाएंगे. 

गांधीनगर थाना को सूचना दिया 

वे लोग अपने-अपने पति का नाम भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे थे. मामला को संदिग्ध देख पुलिस लगातार उन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इधर बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि मतदान केंद्र के निरीक्षण के दौरान एसडीएम सर से सूचना मिली कि बेरमो रेलवे स्टेशन के पास कुछ महिलाओं को लोगों ने घेर रखा है तो मैं तत्काल गांधीनगर थाना को सूचना दिया पुलिस ने तत्काल पहल करते हुए सभी महिलाओं को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आई. ये लोग बता रहे हैं कि इलाज के क्रम में बेरमो आए हैं परंतु किस जगह में किस डॉक्टर के इलाज कराने आई है वह बता नहीं रही अलग-अलग तरह की जवाब दे रही है यह जांच का विषय है. 

जांच की जा रही है 

पुलिस अपना काम कर रही है. भीड़ से इन्हें सुरक्षित बचाकर थाना लाया गया इस मामले की जांच हो रही है. ये लोग अपना घर उत्तर प्रदेश के जौनपुर बता रही है यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह लोग इतने दूर यहां कैसे पहुंची. ये लोगों का जवाब भी संतोषजनक नहीं है. मामला संदेहास्पद लग रहा है. जिसकी जांच की जा रही है जांच के क्रम में जो बातें सामने आएगी उसके बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस तरह के जो भी संदिग्ध मामले दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत पुलिस व थाना को दें अपने हाथ में कानून को ना लें और इस तरह की घटना को कोई अंजाम नहीं दें जिससे किसी को नुकसान हो. 

लोग सतर्क रहें प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग करें

इस तरह की घटनाएं घट रही है लोग सतर्क रहें प्रशासन तथा पुलिस को सहयोग करें. इधर गांधीनगर थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने भी कहा कि सभी महिलाओं से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है उनके पास पाए गए मोबाइल को भी खगाला जा रहा है बैग में जो सामग्री मिली है उसकी भी जांच पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !