Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-17

Jamshedpur News: जमशेदपुर में राष्ट्रपति का दौरा, DC-SSP ने परखा सुरक्षा घेरा, 1200 मेहमान होंगे शामिल

Jamshedpur News: लौहनगरी जमशेदपुर 26 फरवरी को होने वाले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के लिए पूरी तरह तैयार है. कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक व सांस्कृतिक धर्मार्थ केंद्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह में राष्ट्रपति मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी. सोमवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और एसएसपी पीयूष पांडे ने आयोजन स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया.

बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगी प्राथमिकता
प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. चूंकि वर्तमान में बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, इसलिए पुलिस ने विशेष संवेदनशीलता बरतने का निर्णय लिया है. एडमिट कार्ड दिखाने पर परीक्षार्थियों को जाम से बचाते हुए प्राथमिकता के आधार पर रास्ता दिया जाएगा. हालांकि, किसी भी असुविधा से बचने के लिए छात्रों को परीक्षा केंद्र के लिए सामान्य समय से एक घंटा पहले घर से निकलने की सलाह दी गई है.

आयोजन की विशिष्ट रूपरेखा
समारोह के मंच पर राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आयोजन समिति के नौ विशेष सदस्य मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में शामिल होने वाले 1200 अतिथियों के बैठने के लिए आधुनिक व्यवस्था की गई है. इस बार भोजन की जिम्मेदारी में बड़ा बदलाव किया गया है; राष्ट्रपति के दोपहर के भोजन का जिम्मा जिला प्रशासन के बजाय सीधे आयोजन समिति को सौंपा गया है.

शहर की साज-सज्जा और मेडिकल अलर्ट
राष्ट्रपति के आगमन के रूट पर फुटपाथ और डिवाइडरों की मरम्मत व रंग-रोगन का कार्य अंतिम चरण में है. सुरक्षा के मद्देनजर शहर के 36 संवेदनशील स्थानों पर स्लाइडिंग गेट और बैरिकेडिंग लगाई जा रही है. किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने “स्पेशल-8” टीम का गठन किया है, जो पूरे कार्यक्रम के दौरान अलर्ट मोड पर रहेगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !